Madhepua: जमकर हुई बारिश लोगो को बढ़ाई चिंता
शहर के अधिकांश वार्ड सहित सड़को में पानी निकासी की नहीं है समुचित व्यवस्था:

मंगलवार को तेज झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल दिया.वही शहर के कुछ हिस्से में ब्रजपात से जान माल की क्षति हुई. वही शहर के स्थानीय लोग सहित राहगीरों को जलजमाव के कारण झेलनी पड़ रही परेशानी. नगर परिषद के कर्मियों व स्थानीय लोगों को भी जलजमाव की समस्या से निजात पाने में कठिनाई हो रही है.कई वार्डों के लोगों को यह चिता सता रही है कि और अगर अभी यह हाल है तो आगे इसी तरह बरसात हुई तो स्थिति फिर काफी खराब हो जाएगी.अभी ही लोगों को घरों में पानी घुस रहा है, और उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है.लोग पैदल व वाहन से अपने मोहल्ले से बाजार नही जा पा रहे है.हर वार्ड में घुटने भर गया है.

नगर परिषद क्षेत्र में पानी निकासी की नहीं है समुचित व्यवस्था:
हर वर्ष लोगों को बरसात के मौसम में इस समस्या से जूझना पड़ता है शहरवासियों को लेकिन नगर परिषद के द्वारा जल जमाव से छुटकारा करने पर कोई भी पहल नहीं की जा रही है. जिससे स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को होती है परेशानी.शहर में जलजमाव के कारण हर वार्ड बेहाल है.लेकिन नगर परिषद के द्वारा कोई भी पहल नहीं दिख रही है. लोगों को आवाजाही करने में परेशानी उठानी पड़ रही गए.शहर में बनी नाली से जल निकासी नहीं होने के कारण बारिश होने पर जलजमाव की समस्या आम बात हो गयी है.गौरतलब है कि शहर के हर वार्ड चौक चौराहा के पास जलजमाव से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है.
वही अभी नाला निर्माण हो रहा है लेकिन नाला भी ऐसा बनता है जिसका निकासी की समुचित व्यवस्था है ही नही
लोगो के पास अन्य कोई विकल्प नहीं होने के कारण कीचड़ युक्त सड़क पर चलना लोगों की विवशता बनी हुई है.प्रशासनिक अपेक्षा का परिणाम है कि बाजार में नाले के बंद रहने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.आलम यह है कि हल्की सी वर्षा में भी मुख्य सड़क पर पानी का जमाव के बीच पैदल राहगीर सहित वाहनों के चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.इस राह से गुजरने वाले राहगीर सहित बाजार करने आए लोगों का सड़क पर कीचड़ होने से उनके कपड़े भी खराब हो जाते हैं.खास करके महिलाएं को बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. शहर के मवेशी अस्पताल रोड ,मस्जिद चौक एवम विभिन्न वार्ड में जल जमाव के वजह से सड़कों पर जलजमाव के कारण स्थानीय लोग एवं राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. हल्की सी बारिश में जीना मुश्किल हो गया है. इस बारिश के पानी से कई तरह के संक्रमित होने का डर है.कई बार हमलोग अपने-अपने वार्ड पार्षद को शिकायत किए कम से कम गली मोहल्ले को नाला साफ- सफाई करवा दे. लेकिन वो भी बातों को अनदेखी कर देते है.अब इस समस्या से कौन समाधान करवाता है वो ऊपर वाले ही जाने. बारिश के कारण शहर में जल जनित रोगों की संभावना भी बढ़ गयी है. ऐसे में जिला प्रशासन एवं नगर परिषद प्रशासन को डीडीटी की छिड़काव करवाना चाहिए .लेकिन ऐसा नही होने से मच्छर जनित बीमारियों की संभावना भी बढ़ गया है.
