ब्रेकिंग न्यूज़
Madepura:सदर थाना पुलिस को मिली सफलता लगभग डेढ़ लाख की चोरी की किराने की समान के साथ युवक गिरफ्तार

जानकारी देते हुए सदर थाना अखिलेश कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के समय शहर के कर्पूरी चौक स्तिथ सूरज किराने दुकान से रात्रि के समय डेढ़ लाख की किराने की समान चोरी कर लिया गया था.जिसके बाद पीड़ित के द्वारा सदर थाना में लिखित आवेदन दिया गया था.वही मंगलवार के देर शाम सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के जयपालपट्टी के निवासी लक्ष्मण गोस्वामी के पुत्र अर्जुन गोस्वामी के घर चोरी के किराने समान है. जिसके बाद पुलिस ने घर की छानबीन की गयी तो उनके घर से किराने की सारी सामान बरामद की गयी.वही छापेमारी में एसआई धर्मेंद्र कुमार, सदर थाना प्रबंधक अखिलेश कुमार एवं अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
