ब्रेकिंग न्यूज़
Madepura:सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी बेहतर इलाज के लिए किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर

सदर प्रखंड के तुनियाही बलराम कृष्ण के पुत्र मंतोष कुमार की हुई सड़क दुर्घटना
जानकारी देते हुए बताया गया कि युवक ने मोटरसाइकिल से मुख्यालय आया हुआ था. वहीं वापस घर लौटने के क्रम में भिरखी पुल के समीप उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी. जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए. वहीं दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट एवं दाहिने हाथ की हड्डी टूट गयी. इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अविनाश कुमार के द्वारा उसकी प्राथमिक उपचार की गयी. वहीं युवक के सिर में गंभीर चोट एवं सदर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं रहने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
