Madepura:शहर में पार्किंग की व्यवस्था नही रहने के कारण समस्या दिन प्रतिदिन गम्भीरजिम्मेदार बन बैठे है अनजान: - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madepura:शहर में पार्किंग की व्यवस्था नही रहने के कारण समस्या दिन प्रतिदिन गम्भीर
जिम्मेदार बन बैठे है अनजान:

अपने शहर में ऐसी भी सड़के है जो रात के अंधेरे में अक्सर चौड़ी दिखती है और दिन का उजाला फैलते ही सिकुड़ सिमट कर पतली हो जाती है. दरअसल बात शहर के मुख्य बाजार सुभाष चौक जहां रात आठ बजे के बाद लगभग सड़क के चौड़ी 12 फिट दिखती है वही सुबह सात बजे से ही सड़क तीन से चार फिट दिखती है. यह वाक्य कोई कहानी या किस्से का हिस्सा नहीं बल्कि शहर की व्यवस्था का सच है. जो आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. मालूम हो कि शहर के मुख्य मार्ग पानी टंकी चौक से कर्पूरी चौक तक सड़कों के दोनों तरफ फुटपाथ विक्रेताओं ने कब्जा कर रखा है. जिस कारण सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही में काफी परेशानी होती है.वही कभी-कभी अगर जाम देर तक लगती है तो पैदल चलने वाले लोगों को भी इस समस्या से जूझना पड़ता है. मालूम हो कि इस मुख्य मार्ग से स्टेशन जाने वाली यह सड़क है जो रात के समय यह चोरी दिखती भी है पर सुबह होते ही इसकी चौड़ाई घटकर तीन से चार फीट तक हो जाती है जिससे एक टेंपो का गुजरना भी मुश्किल हो जाता है दरअसल इस सड़क पर दोनों तरफ सब्जी व फलों दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है.शहर में चौपट ट्रैफिक व्यवस्था व जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है .इसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है .आलम यह है की शहर का ऐसा कोई भी सड़क नहीं है जहां जाम की समस्या से लोगों को रूबरू नहीं होनी पड़ रहा है .इन सड़कों से गुजरने वाली वाहनों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है. अतिक्रमण का दौर भी जारी है पानी टंकी चौक से सुभाष चौक से पुरानी कचहरी तक सड़कों के दोनों किनारे फुटपाथ विक्रेता व्यवसाय करते हैं. जिस कारण राहगीरों को दो पहिया वाहन या चार पहिया वाहन ले जाने में काफी परेशानी होती है .कहीं किसी ने विरोध नहीं किया अधिकारी नप के पार्षद ने टोका तक नहीं यह सिलसिला अब तक जारी है. प्रायः हर बाजार चौक चौराहा इस प्रकार की समस्या बनती जा रही है .खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है.

शहर में जाम की समस्या का मुख्य कारण सड़क पर व्यापक अतिक्रमण:

शहर में स्थाई और अस्थाई दोनों प्रकार के अतिक्रमण दिखते हैं. ऑटो रिक्शा, रिक्शा उत्पाद की दुकान सड़क पर ही लगे रहते हैं .वही मालवाहक वाहन सड़क पर ही लगा दी जाती है .

शहर में जाम की समस्या सिर्फ आम नागरिकों के लिए नहीं बल्कि यहां रहने वाले अधिकारियों के लिए भी उसी तरह की है. प्रशासनिक स्तर से शहर में जाम की समस्या के हल को ढूंढने के लिए कई तरह के आदेश निर्गत किए जाते हैं पर करवाई नहीं होती है.

शहर के इन पॉइंट पर लगता है अक्सर जाम:

शहर के पानी टंकी चौक, थाना चौक ,सुभाष चौक ,पुरानी कचहरी ,पूर्णिया गोला चौक,एवम अन्य सहित मुख्य रास्ता के किनारे जाम लगती है. दरअसल शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने वाहन सड़कों पर ही लगा देते हैं .कई विभाग के दफ्तर बाजार में है और वहां पर क्योंकि समिधा नहीं है दफ्तर जाकर काम करने वाले लोग सड़क पर ही गाड़ी लगा कर घंटों छोड़ देते हैं जिस कारण जाम की समस्या रहती है वही दुकानदार द्वारा भी सड़क का अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया जा गया है. अतिक्रमण धारियों ने सड़को को अतिक्रमण कर रखा है.जिस कारण शहरवासियों को महिलाओं को पूजा करने में काफी दिक्कत होगी.इस दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी बढ़ जाएगी. सड़कों पर अतिक्रमण के आगे पूरा सिस्टम खामोश बना हुआ था.चाहे मुख्य चौराहे हों या फिर अन्य मार्ग जाम की समस्या से निदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नही हो रहा है.वही इस दिशा में प्रशासनिक अधिकारी के ठोस कदम से मुख्य बाजार में लगने से छुटकारा मिल पायेगा.वही दूसरी बड़ी समस्या यह है कि मेन रोड के आस-पास कहीं भी पार्किंग की सुविधा नगर परिषद की ओर से नहीं की गयी है. इस कारण दो पहिया वाहन भी सड़क किनारे खाली जमीन पर लगी रहती है.जगह नहीं मिलने पर लोग सड़क पर वाहन खड़ा करने से भी बाज नहीं आते हैं.इसके अलावा चौपहिया वाहन भी सड़क पर खड़े किए जाते हैं. सड़क के दोनों तरफ आमने- सामने चौपहिया वाहन खड़ा किए जाने के कारण मेन रोड पर भीषण जाम की समस्या खड़ी हो जाती है.जाम के कारण लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है.अगर इस समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता तो स्थानीय एवम राहगीरों को काफी सहूलियत होती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button