Madepura:मधेपुरा में बदमाशों ने सिर में दागी गोली मौके पर मौत

मधेपुरा जिले के ग्वालपारा थाना क्षेत्र के शाहपुर विंदटोली वार्ड संख्या 14 निवासी 65 वर्षीय महावीर महतो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों के अनुसार महाबीर महतो एक साधु थे जो घर से करीब 50 मीटर दूर एक बसे पर रहते थे। जहां उनका खाना परिवार वालों ने बनाया। बीती रात करीब नौ बजे खाना खाकर महावीर महतो अपने बासा वाले कमरे में सो गए। कुछ देर बाद जब 3 गोलियों की आवाज आई तो मोहल्ले के लोगों ने इधर-उधर देखा कि कहां गोली की आवाज आई लेकिन कुछ पता नहीं चलामंगलवार की सुबह जब वे घर नहीं आए तो उनकी बहू उठ कर बासा पर आई तो देखी की महावीर महतो के सर में गोली लगी है जिससे खून बह रहा है तथा गोली लगने से महावीर महतो की मौत हो गई। मृतक की बहु द्वारा हल्ला करने पर अगल बगल के लोग इकट्ठा हो गए तथा घटना की जानकारी ग्वालपाड़ा थाना को दी गई जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गए।पुलिस पदाधिकारी द्वारा शव को पोस्टमार्टम में मधेपुरा भेजा गया। बताया जाता है की मृतक का एक मात्र लड़का है जो दिल्ली पंजाब में रहकर रोजी रोजगार कर परिवार चलाता है घर पर मृतक का पतोहू गौरब देवी एवं पोता पोती घर पर रहता है। महावीर महतो की मृत्यु से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है तथा टोले मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। तथा अपराधी के आतंक से मोहल्ले के लोग सहमे हुए हैं।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया की आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर जल्द कार्रवाई की जायगी।
