Madepura:गम्हरिया में 16 वर्ष युवक की गोली मारकर की हत्या - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madepura:गम्हरिया में 16 वर्ष युवक की गोली मारकर की हत्या

मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी पंचायत के खाड़ गांव के जोगबनी बहियार पुल के समीप एक 16 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की माँ ने बताया कि बेटे को किसी के द्वारा घर से बुलाकर ले जाया गया था. घटनास्थल से पुलिस को दो खोखा बरामद हुआ है. वहीं एक जिंदा गोली बरामद हुआ है. युवक के सीने में गोली मारकर हत्या की गई. घटना के कुछ देर बाद परिजनों को इस बात की सूचना प्राप्त हुई कि बहियार में सुधीर की हत्या हो गई है. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर सुधीर के शव के साथ लिपट कर रोने लगे. वही उनकी मां कह रही थी कि मेरे बेटा से किसी को कोई दुश्मनी नहीं था फिर भी मेरे बेटा की हत्या हो गई. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button