एप इंस्टॉल कर लाख पति हो गए खाक पति जानकारी और जागरुकता की कमी का फायदा उठा रहे साइबर ठग - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

एप इंस्टॉल कर लाख पति हो गए खाक पति जानकारी और जागरुकता की कमी का फायदा उठा रहे साइबर ठग

एप इंस्टॉल कर लाख पति हो गए खाक पति जानकारी और जागरुकता की कमी का फायदा उठा रहे साइबर ठग

प्रधान संपादक अमन की खास रिपोर्ट

इन दिनों एक बार फिर से साइबर क्राइम बढ़ गया है एक क्लिक में हो रही साइबर ठगी, कहीं आप भी ना हो जाए शिकार इसलिए रहे सतर्क

जिले सहित कई जगह साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ गयी है. कभी एकाउंट से रुपए उड़ा लेने तो कभी फेसबुक एकाउंट हैक कर पहचान वालों से रुपए मांगने की शिकायत आ रही है. कई बार तो शिकायतकर्ता के पहचान वाले के नंबर से ही फोन कर उनसे एकाउंट की जानकारी मांग ली जाती है.इन सभी साइबर फ्रॉड का मुख्य कारण लोगों में जानकारी और जागरूकता की कमी है.पिछले दिनों हुए साइबर की घटनाओं को देखा जाए तो अधिकांश मामलों में साइबर फोर्ड ने ठगी के लिए कोई बड़ा हैकिंग का रास्ता तो नही अपनाया लेकिन लोभ देकर लोगों में जानकारी की कमी का फायदा उठाया जा रहा है. कई बार देखा जाता है कि पीड़ित को किसी अंजान नंबर से फोन आता है. उनसे या तो पुराने लोन चुकाने की बात कही जाती है या फिर किसी इनाम का लालच दिया जाता है.अधिकांश मामलों में साइबर ठग डिजिटल पेमेंट एप्प के मनी रिक्वेस्ट का इस्तेमाल करते है. पीड़ित को मनी रिक्वेस्ट भेज कर उन्हें कहा जाता है कि इस प्रोसेस के बाद एकाउंट में रुपए आ जाएंगे और एक सिंगल क्लिक से वह साइबर ठगी के शिकार बन जाते है.कई बार यह रिक्वेस्ट मैसेज के जरिये भी भेजकर ठगी की जाती है.मनी रिक्वेस्ट में किसी ऑफर या लॉटरी का मैसेज डालने पर लोग आसानी से शिकार बन जाते है.कई बार खुद को सरकारी कर्मचारी कहकर लोगो को बोला जाता है कि ये कॉल कृषि विभाग की ओर से की गई है.वही साइबर एक्सपर्ट की माने तो बैंक एकाउंट से रुपए निकलना आसान नही है.इसलिए पहले लोगों से एटीएम की जानकारी और ओटीपी मांगकर ठगी की जाती थी लेकिन अब इसमें जागरुकता आई तो अब पेमेंट एप्प का इस्तेमाल किया जा रहा है.जो लोग खुद अपनी छोटी गलती से साइबर ठग को रुपए दे देते है. लोगो को किसी भी तरह के पेमेंट में पहले उसे अच्छे से परख लेना चाहिए. मनी रिक्वेस्ट में लिखा रहता है लेकिन लोग जल्दबाजी में पढ़ते नही है.

लिंक पर क्लिक करते ही सोशल मीडिया का आईडी और पासवर्ड:

फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर आईडी हैक होने और उसी आईडी से रुपए मांगने या फिर उसका गलत उपयोग करने की घटना इनदिनों आम है. इसका मुख्य कारण ऑफर देखकर लोगों का बेवजह की लिंक पर क्लिक करना है. डिजिटल वर्ल्ड में इनदिनों कई ऐसे एप्प और वेबसाइट हैं जो शैडो वेबसाइट तैयार करता है. लोग इसे असली मानकर इसमें लॉगिन कर लेते हैं और अपनी जानकारी साइबर ठग को सौप देते है.इसके बाद साइबर ठग पीड़ित को पता लगे बिना उसकी आईडी का इस्तेमाल करते हैं और उनके पहचान वालों से अलग-अलग बहाना बनाकर रुपए की मांग करते हैं.

अपने पहचान वालों के ही नंबर से आता है फोन और ले लेते हैं जानकारी:

कई बार ऐसी घटनाएं भी देखी गयी है कि व्यक्ति को अपने पहचान वालों के नंबर से ही फोन जाता है और उनसे विभिन्न जानकारी मांग ली जाती है। कई बार तो दूसरे के नंबर से किसी अन्य को धमकी देने आदि की शिकायत भी आती है.दरअसल प्ले स्टोर पर ऐसे कई एप्प हैं जो यूजर को प्रोलोंग नंबर उपलब्ध कराता है। इसके बाद मनमर्जी नंबर सेट कर बदमाशों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जाता है.ऐसे में आम लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो जब तक आवाज से व्यक्ति को नहीं पहचानें तब तक उसे अपनी जानकारी देना खतरे से खाली नही है.इससे आपके बैंक में रखें सारे सेविंग पैसे को लग सकता चुना. वहीं कुछ लोग थाना में आवेदन भी नहीं देते हैं. उन्हें लगता है कि कौन झमेला में पड़े इसलिए वह अफसोस कर बैठ जाते हैं. इससे साइबर फ्रॉड का और मनोबल बढ़ जाता है. और वो अपना दूसरा शिकार की तलाश में रहते है.इसलिए इस तरह की घटना से लोगों को बचने की आवश्यकता है. और अगर यह घटना किसी के साथ घटित होती है तो तुरंत थाने में आवेदन भी देने की जरूरत है.

एप डाउनलोड करने की बात कहकर उड़ा लिए दो हजार रुपए:

2022 के फरवरी के महीनें को सदर थाना क्षेत्र के निवासी प्रिंस कुमार को साइबर ठगों ने एप इंस्टॉल करने की बात कहकर उनके खाते से दो हजार उड़ा लिए थे. वही बिट्टू कुमार का कहना था कि वह पेमेंट ऐप से अपने नंबर पर रिचार्ज कर रहे थे. लेकिन गलती से रिचार्ज दूसरे नंबर पर हो गया था. इसके बाद उन्होंने पेमेंट ऐप से शिकायत की तो उन्हें इंतजार करने को कहा गया. इसके बाद दूसरे ही दिन उसे एक नंबर से फोन आया और रुपए वापस होने की बात कहकर उन्हें एक ऐप डाउनलोड करने को कहा गया. ऐप डाउनलोड करते ही उनके खाते में बचे दो हजार पांच सौ रुपए की अवैध निकासी कर ली गई.उन्होंने अज्ञात के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच करने की कृपा की थी.

एटीएम का ओटीपी और सीवीवी नंबर मांग की गई ठगी:

मई में प्ले स्टोर से दानी दाता एप् है जिससे एक गेम खेल कर रोजाना 200 से 300 कहकर साइबर ठगों ने सदर थाना क्षेत्र के अमित के खाते से एक लाख हजार रुपए उड़ा लिए थे.उन्होंने बताया की यह योजना उन्हें पसंद आया अधिक राशि मिलने का लोभ देकर उनसे खाता नंबर, एटीएम से संबंधित जानकारी और ओटीपी ली गई और खाते से एक लाख रुपए रुपए की अवैध निकासी कर ली.वही उन्होंने बताया कि वो इस बात को लेकर थाना में आवेदन नही दिया क्योंकि वो थाना पुलिस की चक्कर मे नही आना चाहते है.

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना से बचने के लिए अपना ओटीपी व पासवर्ड किसी को नही बताए और अगर ऐसी घटना घटित होती है अतिशीघ्र अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button