Bihar Weather News: बिहार में पारा 42 के पास हीट-वेव का अलर्ट 4 डिग्री और बढ़ेगा तापमान - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather News: बिहार में पारा 42 के पास हीट-वेव का अलर्ट 4 डिग्री और बढ़ेगा तापमान

बिहार/WatherNews: बिहार में तपती गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है। 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री पार है। गया में गर्मी ने 33 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से सुबह में हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी गई है।

उफ़……..

मौसम विभाग ने जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही जानकारी दी गई है कि सुबह में गर्मी और बढ़ेगी। अगले एक-दो दिनों में पछुआ के प्रभाव में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इससे गर्मी बढ़ेगी। इसे देखते हुए शनिवार को बांका, जमुई के आसपास के इलाके के लिए हीट वेव (लू) की चेतावनी जारी की है।

वहीं, विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश के अनेक जगहों पर अधिकतम तापमान मे 2-4°C की बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

बिहार के 10 जिलों में अधिकतम तापमान…….

बिहार के 10 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जिसमें पटना 41.5, गया 41.3, शेखपुरा 41.4, बांका 41.2, डेहरी 41.2, जमुई 40.8, नवादा 40.6, जीरादेई 40.6, औरंगाबाद 40.7 और खगड़िया 40.6 डिग्री शामिल हैं।

अन्य जिलों में अधिकतम तापमान भागलपुर 39.2 डिग्री, वैशाली 39.9 डिग्री, नालंदा 39.6 डिग्री, वाल्मिकीनगर 39.4 डिग्री, मोतिहारी 39 डिग्री, सुपौल 38.8 डिग्री, सबौर 39 डिग्री।

41.5 डिग्री के साथ पटना रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे की बात करें तो पटना राज्यभर में सबसे गर्म रहा है, जहां का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिनभर पटना समेत राज्यभर में पछुआ 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। इससे सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक भीषण गर्मी रही। शुष्क हवाओं के प्रवाह से कई जगहों पर धूल भरी आंधी चली।

गया में रिकाॅर्ड टूटा
गया में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 1991 के बाद ऐसी भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 के ऊपर है। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किया है हॉल…

गुरुवार को गर्म पछुआ ने बिहार के लोगों को लू का एहसास करा दिया है। अगले 5 दिनों के अंदर प्रदेश में कुछ जगह पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे प्रदेश में जबरदस्त लू की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 1 से 4 डिग्री ट्रक अधिक दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button