Bihar Update: बिहार के 14 जिलों के डीएम बदल गए - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Update: बिहार के 14 जिलों के डीएम बदल गए

बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है।बिहार के 14 जिलों के डीएम बदल गए हैं।

रवि प्रकाश को कटिहार का डीएम बनाया गया है।

मुकुल गुप्ता को सिवान का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं बी. कार्तिकेय धनजी को राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना के पद पर पदस्थापित किया गया है।
बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों के डीएम बदल गए हैं। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। कटिहार-औरंगाबाद समेत कई जिलों के डीएम बदले गए हैं। लघु जल संसाधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल को मद्ध निषेध विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही निबंधन महा निरीक्षक और उत्पाद आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 14 जिलों के डीएम बदले गए हैं। बिहार सरकार ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, बक्सर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया, औरंगाबाद, मधेपुरा, छपरा, कैमूर, शेखपुरा, सिवान के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है। वहीं, बी. कार्तिकेय धनजी को राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना के पद पर पदस्थापित किया गया है। बी कार्तिकेय राज्य परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। सीमा त्रिपाठी को विशेष सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मुकुल कुमार गुप्ता बने सिवान डीएम
वहीं, 2016 बैच के IAS अधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता को सिवान का डीएम बनाया गया। जिले के निवर्तमान डीएम अमित कुमार पांडेय खगड़िया के नए जिलाधिकारी बनाया गया है।

गृह विभाग में तैनात संयुक्त सचिव दिनेश कुमार राय को पश्चिम चंपारण का नया डीएम बनाया है। दिनेश कुमार राय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव थे।
पश्चिम चंपारण के मौजूदा जिलाधिकारी कुंदन कुमार को पूर्णिया का डीएम बना दिया गया है
कैमुर के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है।
सहरसा के डीएम आनंद कुमार को पंचायती राज विभाग में निदेशक बनाया गया है।
सिवान के डीएम अमित कुमार पांडेय को खगड़िया का नया डीएम बनाया गया है।
औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल को पूर्वी चंपारण का डीएम बनाया गया है।
मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा को नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
पूर्णिया के डीएम सुहर्ष भगत को औरंगाबाद का नया डीएम बनाया गया है।
बक्सर के डीएम अमन समीर को सारण (छपरा) का नया डीएम बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button