10 मार्च को सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा, रविवार को सभी कार्यालय खुलेंगे - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

10 मार्च को सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा, रविवार को सभी कार्यालय खुलेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 मार्च को मधेपुरा जिले में “समृद्धि यात्रा” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसकी तैयारी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूरी करने के निर्देश जारी हो चुके हैं।

जिला प्रशासन के आदेश (ज्ञापांक-1113/गो0, दिनांक 28-02-2026) के अनुसार, सभी कार्यालय प्रधानों को 8 मार्च 2026 (रविवार) को अपना-अपना कार्यालय खुला रखने का आदेश दिया गया है। इस दौरान समृद्धि यात्रा से संबंधित कार्य संपादित करना सुनिश्चित किया जाए। आदेश की सूचना सभी संबंधितों तक पहुंचाई जाए।यात्रा का कार्यक्रमसीएम सुपौल से मधेपुरा पहुंचेंगे। यहां पुलिस लाइन का लोकार्पण करेंगे और बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस में विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। रात्रि विश्राम एमएलसी ललन सर्राफ के आवास पर होगा। 11-13 मार्च को किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा और खगड़िया में दौरे के बाद वापसी।

तैयारी के निर्देशसमृद्धि यात्रा का उद्देश्य विकास योजनाओं का जायजा लेना, जनसंवाद और नई परियोजनाओं का शुभारंभ है। डीएम अभिषेक रंजन ने तैयारियां तेज करने को कहा। जेडीयू कार्यकर्ता उत्साहित हैं। यह यात्रा सीमांचल-कोसी विकास को गति देगी। सभी विभाग सतर्क हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button