सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह जख्मी बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर


प्रतिनिधि
मधेपुरा
फोटो
मधेपुरा
पुरैनी प्रखंड के सोनपुर रहटा के निवासी ओमप्रकाश महतो के पुत्र प्रमोद कुमार सड़क दुर्घटना में जख्मी
जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रमोद मोटरसाइकिल से अपनी बहन मधु को खोजने निकला था. दरअसल सोमवार के दोपहर उसकी बहन घर से निकल अपने ससुराल गोढियारी जा रही थी .वही वह जब सोमवार को ना ससुराल और ना ही घर पहुंची तो युवक प्रमोद अपनी बहन को खोजने के लिए मोटरसाइकिल से निकला .तब इसी दौरान अपने घर के महज कुछ ही दूरी में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी. जिससे वह बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में पीएससी ले जाया गया. जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया .वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा उसकी प्राथमिक उपचार की गई एवं सिर में गंभीर चोट के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
