सुपौल पुलिस ने 9 चोरों की गिरफ़्तारी की गयी साथ ही 30 मोबाइल फ़ोन तथा 1 LCD TV को भी बरामद

सुपौल/बिहार: अंतरजिला चोर गिरोह के सभी सदस्यों की हुई गिरफ़्तारी दिनांक 22-03-2023 करजाईन थानांतर्गत कि थी मोबाइल दुकान में चोरी। घटना का सुपौल पुलिस द्वारा सफल उद्भेदन करते हुए कुल 9 चोरों की गिरफ़्तारी की गयी साथ ही 30 मोबाइल फ़ोन तथा 1 LCD TV को भी बरामद किया गया।सुपौल पुलिस ने प्रेस कॉन्फ़्रेम्स कर किया खुलासा
जमकरी….
जिलान्तर्गत दिनांक – 22.03.2023 की रात्रि में करजाईन थाना क्षेत्र के फकीरना चौक पर अविनाश कुमार उर्फ राजा पिता – श्री योगेन्द्र कुमार साह सा०-हरिपुर वार्ड नं0-14, थाना- करजाईन, जिला – सुपौल के मोबाईल दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना कारित की गयी। इस संदर्भ में करजाईन थाना कांड सं0-51 / 2023 दिनांक-23.03.2023 धारा-379,461 भा0द0वि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ की गयी। घटना घटित होने के पश्चात अधोहस्ताक्षरी द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, वीरपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना में चोरी गयी सामान की बरामदगी, संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया। तत्पश्चात टीम द्वारा आसूचना संकलन, वैज्ञानिक अनुसंधान के सहयोग से सर्वप्रथम घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की पहचान की गयी। टीम द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुये सर्वप्रथम 1. रामप्रवेश कुमार पिता – फुलेन्द्र मंडल सा०—राजपुर वार्ड नं0–01, थाना- किशनपुर, जिला- सुपौल को चोरी के मोबाईल के साथ हिरासत में लिया गया। इसके निशानदेही के आधार पर 2. मो0 सहाद्दत पिता स्व० जहीर थाना – किशनपुर, जिला- सुपौल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ के क्रम में इनके निशानदेही पर चोरी गई एल०सी०डी० टी०भी० बरामद की गयी । पुनः टीम द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुये 3. छोटु पासवान पिता – मीणा पासवान 4. विजेन्द्र पासवान उर्फ ननका पिता – मीणा पासवान दोनों सा० – चकला निर्मली थाना + जिला – सुपौल 5. सनतनु कुमार पिता – बेचन पासवान सा०—पस्तपार थाना–महेषी जिला – सहरसा 6. कुन्दन सहनी पिता – योगेन्द्र सहनी सा०—सुपौल वार्ड नं0–10, 7.सिन्टु कुमार पिता – किशुनदेव पासवान सा० – मधेपुरा वार्ड नं0-07, थाना + जिला- मधेपुरा को हिरासत में लिया गया हिरासत में लिये गये विजेन्द्र पासवान एवं सिन्टु कुमार के निशानदेही पर 8. संतोष कुमार पिता- छोटेलाल साह सा०- बलुआहा वार्ड नं0-06, थाना- महेषी, जिला – सहरसा एवं 9. राजेश कुमार पिता – रामचरित्र साह सा० – भतरंधा वार्ड नं0-06, थाना-घेलाढ़ जिला-मधेपुरा को चोरी के मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस प्रकार सुपौल पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का उद्भेदन एवं बरामदगी के साथ ही साथ अर्न्तजिला चोर गिरोह के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी। गिरफ्तार सभी अभियुक्त पूछताछ के क्रम में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हिरासत में लिये गये छोटु पासवान कई कांडों में फिरार चल रहे थे। ये चोर गिरोह के काफी शातिर सरगना हैं। गिरफ्तार सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
बरामद सामानः-
(1) स्कीन टच मोबाईल – 05, (2) किपैड मोबाईल ( बटन वाला ) – 25, (3) L.C.D TV- 01
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः- 1. रामप्रवेश कुमार पिता – फुलेन्द्र मंडल सा० – राजपुर वार्ड नं0-01, थाना – किशनपुर,
- छोटु पासवान पिता-मीणा पासवान 4. विजेन्द्र पासवान उर्फ ननका पिता-मीणा पासवान दोनों सा०—चकला निर्मली थाना + जिला सुपौल 5. सनतनु कुमार पिता-बेचन पासवान सा०-पस्तपार थाना – महेषी जिला – सहरसा 6. कुन्दन सहनी पिता – योगेन्द्र सहनी सा० – सुपौल वार्ड नं0-10, 7. सिन्दु कुमार पिता – किशुनदेव पासवान सा०- मधेपुरा वार्ड नं0-07, थाना + जिला – मधेपुरा 8. संतोष कुमार पिता- छोटेलाल साह सा०- बलुआहा वार्ड नं0-06, थाना- महेषी, जिला सहरसा 9. राजेश कुमार पिता- रामचरित्र साह सा० – भतरंधा वार्ड नं0-06, थाना- घेलाढ़ जिला – मधेपुरा
- गिरफ्तार 1. छोटु पासवान 2. विजेन्द्र पासवान उर्फ ननका दोनों पिता-मीणा पासवान का आपराधिक इतिहास:-
- सुपौल थाना कांड सं0-158 / 2022 दिनांक – 15.02.2022 धारा – 457,380 भा0द0वि० 2. सुपौल थाना कांड सं0-762 / 2022 दिनांक- 09.08.2022 धारा-461,379 भा0द0वि०
- सुपौल थाना कांड सं0-957 / 2022 दिनांक – 16.10.2022 धारा – 461,379 भा0द0वि०
- प्रतापगंज थाना कांड सं0-132 / 19 दिनांक – 24.11.2019 धारा-457, 380 भा0द0वि०
आरोपत्रित
- गिरफ्तार 1. कुंदन सहनी पिता – योगेन्द्र सहनी का आपराधिक इतिहास:- 1. प्रतापगंज थाना कांड सं0-132 / 19 दिनांक – 24.11.2019 धारा-457,380 भा0द0वि० में आरोपत्रित
छापामारी दल में शामिल सदस्य:- 1. श्री पंकज कुमार मिश्रा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, वीरपुर 2. पु0अ0नि0 राघव शरण, थानाध्यक्ष, करजाईन थाना 3. पु०अ०नि० रजनीश कुमार केसरी, थानाध्यक्ष, राघोपुर थाना 4. पु०अ०नि० सद्दाम हुसैन, करजाईन थाना 5. डी0आई0यू0टीम 6. करजाईन थाना सशस्त्र बल
