Madhepura:वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक को पुलिस ने धर दबोचा भेजा जेल

मधेपुरा पुलिस ने बीते रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान दो व्यवसायियों को एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि रविवार को मुरलीगंज थाना अंतर्गत एएसआई प्रशांत कुमार वर्मा व पुलिस बल के सिपाही कुंदन कुमार, मुकेश कुमार, विनीत कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी इसी क्रम में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने पुलिस को देख लिया. भागने लगे। जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया और दोनों की तलाशी के दौरान दोनों के पास से करीब एक किलो गांजा बरामद किया गया है.

गिरफ्तार दोनों व्यक्ति नशे के धंधे में शामिल हैं। इसके बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। दोनों व्यक्तियों के पास से एक बाइक पकड़ी जिसके रजि. नंबर-BR43W-8869 बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज कुमार पुत्र सुरेंद्र साह निवासी गंगापुर मुरलीगंज व स्व. सुखदेव शाह के पुत्र मिठू कुमार। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी धारा लगाकर जेल भेज दिया गया है। मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने कहा कि मधेपुरा पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
