मिठाई रेलवे हॉल्ट का डीआरएम ने किया गहन निरीक्षण

। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम श्री ज्योति प्रकाश द्वारा गुरुवार को मिठाई रेलवे हॉल्ट का निरीक्षण किया गया।यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्याननिरीक्षण के दौरान डीआरएम ने हॉल्ट परिसर में उतरकर प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को बारीकी से देखा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और स्टेशन पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं में जल्द सुधार किया जाएगा।स्थानीय मांग पत्र में ये प्रमुख मांगेनिरीक्षण के क्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने डीआरएम को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में बताया गया कि मिठाई रेलवे हॉल्ट आजादी से पूर्व का ऐतिहासिक स्टेशन है।एक समय ऐसा था जब यहां तीन से चार सरकारी कर्मचारी नियमित रूप से ड्यूटी पर तैनात रहते थे और स्टेशन से प्रतिदिन लाखों रुपये का राजस्व अर्जित होता था।वर्ष 2008 में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बड़ी लाइन बनने पर स्टेशन को उपेक्षित अवस्था में छोड़ दिया गया, जिसके कारण आज यह स्टेशन बदहाली का शिकार है।जनप्रतिनिधियों ने डीआरएम को अवगत कराया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की भारी कमी है। प्लेटफार्म छोटा और नीचा होने के कारण यात्रियों को ट्रेन पकड़ने और उतरने में परेशानी होती है। न तो समुचित यात्री शेड है, न ही पर्याप्त शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था। टिकट व्यवस्था भी पुराने ढर्रे पर चल रही है, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है।स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगीनिरीक्षण के दौरान स्थानीय मुखिया नवीन कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अशोक कुमार, सरपंच बलराम प्रसाद यादव सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में स्टेशन के विकास की मांग उठाई और डीआरएम से ठोस पहल की अपेक्षा जताई।डीआरएम का आश्वासनइस अवसर पर डीआरएम श्री ज्योति प्रकाश ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मिठाई रेलवे हॉल्ट से उनका भावनात्मक लगाव है और वे स्वयं इसके विकास को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि हॉल्ट पर जो भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।डीआरएम ने अपने साथ आए विभागीय अधिकारियों को यात्री शेड निर्माण, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने, शौचालय निर्माण और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।स्थानीय लोगों में नई उम्मीदडीआरएम के इस दौरे और आश्वासन से स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि यदि घोषणाएं धरातल पर उतरती हैं तो मिठाई रेलवे हॉल्ट न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनेगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
