Madhepura:मानवाधिकार एंव सामजिक न्याय मधेपुरा जिला इकाई सदस्य ने जन्मदिन पर किया स्वेक्षिक रक्तदान : अंकित कश्यप
रक्तदान होता है महा पुण्य

देर रात मानवाधिकार एंव सामजिक न्याय मधेपुरा जिला इकाई के सक्रिय सदस्य दीपक कुमार ने जन्मदिन के उपलक्ष पर सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में यूथ प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष अंकित कश्यप के अध्यक्षता में किया रक्तदान. वही जन्मदिन पर रक्तदान करते हुए दीपक जी बताया जन्मदिन के अवसर पे रक्तदान की प्रेरणा जिलाध्यक्ष यूथ प्रकोष्ट अंकित कश्यप के द्वारा मिला आज मुझे बहुत ख़ुशी हैं कि मेरी एक रक्तदान से दो जिंदगी बच सकती हैं l वही मौज़ूद अंकित कश्यप ने बताया दीपक जी के रक्तदान के बाद एक यूनिट एबी पोसेटिव प्रीत कुमार रंजन चांदपुर बालम द्वारा रक्तदान कर मिशन अस्पताल में भर्ती कुमारी गुरिया जयपालपट्टी निवासी को उपलब्ध कराया गया. वही माननीय राष्टीय अध्यक्ष महोदय श्री रोहित कुमार सिंह ने फ़ोन कॉल पर ढेरों बधाई व शुभकामनाएँ दिये. मौज़ूद रक्त अधिकोष प्रभारी राज कुमार पूरी, शिक्षक शेखर चौधरी, डॉ. प्रणव प्रताप डॉ. असीम प्रकाश, कुंदन कुमार, ई. आशीष प्रकाश, अमन सिंह, लेखराज भगत, प्रणव सानू आदि ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी.
