मधेपुरा: रास्ते को लेकर हुई विवाद जिसमे एक बुजुर्ग की मौत - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा: रास्ते को लेकर हुई विवाद जिसमे एक बुजुर्ग की मौत

मधेपुरा/बिहार: मामला सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ दीवानी टोला में सोमवार को मामूली विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.बताया गया कि मृतक राजाचंद यादव (50 वर्ष) साहुगढ़ दीवानी टोला वार्ड 14 के रहने वाले थे. वही मृतक के पुत्र कौशल यादव व बबलू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को उनके पिता अपने निजी जमीन में बांस का टाट लगा रहे थे. इसी दौरान पड़ोसी दीपक यादव, नागो यादव व शोभा देवी टाट लगाने से मना करने लगे। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी होते-होते दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सिर पर रॉड से प्रहार कर दिया.जिसके कारण उनके पिता बेहोश होकर गिर पड़े. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे मधेपुरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.लेकिन तब तक उनकी मौत हो गयी.वही घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button