मधेपुरा में 287 सिपाहियों ने ली कर्तव्यपरायणता की शपथ, कहा काफी लंबे समय से इस पल का था इंतजार - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा में 287 सिपाहियों ने ली कर्तव्यपरायणता की शपथ, कहा काफी लंबे समय से इस पल का था इंतजार

मधेपुरा एसपी संदीप सिंह द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में आज जिला अन्तर्गत नवनियुक्त कुल 287 जिसमें 151 महिला और 136 पुरुष पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया साथ ही साथ शपथ ग्रहण भी करवाया गया। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। एसपी संदीप सिंह ने सभी नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने में अपना सहयोग दें। उन्होंने नवनियुक्त सिपाहियों को बताया कि वर्तमान समय के अनुकूल तकनीकी जानकारी के लिए कंप्यूटर शिक्षा, एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी की जानकारी होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम के उपरांत नियुक्ति पत्र पाए महिला और पुरुष सिपाहियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और काफी लंबे समय से इस पल का इंतजार था। नियुक्ति पत्र पाकर मुझे, मेरे परिवार और समाज में काफी खुशी है। हम इस पद का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button