मधेपुरा: बीएनएमयू में पैट-2021 की मौखिक परीक्षा की डेट घोषित

बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पैट की मौखिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय का सभी पीजी डिपार्टमेंट के एचओडी को पत्र भेजकर पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2021 में क्वालीफाई विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा शुरू करने का कहा गया है
मौखिक का आयोजन……….
मौखिक का आयोजन 23 से 30 मई तक सम्पन्न कराने की स्वीकृति प्रदान की गई है। मौखिक परीक्षा आयोजन के लिए उप कुलसचिव, एकेडमिक को गाइडलाइन उपलब्ध कराने के लिए अधिकृति प्रदान की गई है।
क्या कहा गया है…….
पत्र में कहा गया है कि मौखिक आयोजन से संबंधित गाइडलाइन उप कुलसचिव एकेडमिक से प्राप्त करने के उपरांत ही मौखिक परीक्षा का आयोजन करें। मौखिक परीक्षा समाप्ति उपरांत परीक्षा फल की एक प्रति अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें
प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि……….
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीएड फाइनल ईयर सत्र 2021-23 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि और कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीएनएमयू अंतर्गत सभी बीएड कॉलेजों में ही 24 व 25 मई को प्रैक्टिकल परीक्षा ली जाएगी।
