पूजा के लिए सुबह 4 से रात 9 बजे तक शुभ मुहूर्त 5 शुभ योग में हनुमान जयंती आज - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

पूजा के लिए सुबह 4 से रात 9 बजे तक शुभ मुहूर्त 5 शुभ योग में हनुमान जयंती आज

अमन आनंद की खास रिपोर्ट

मधेपुरा/बिहार: आज हनुमान जयंती है। हनुमान जी की पूजा के लिए कुल चार मुहूर्त हैं। साथ ही 5 बड़े योग भी रहेंगे। जिससे पूजा का महत्व और बढ़ जाएगा। हनुमान जी ब्रह्मचारी के रूप में पूजे जाते हैं इसलिए ग्रंथों में सुबह 4 से रात 9 बजे तक उनकी पूजा का विधान बताया गया है। अगस्त्य संहिता और वायु पुराण के मुताबिक हनुमान जी की आयु एक कल्प यानी 4.32 अरब साल है। इस कारण वे अमर माने जाते हैं।हनुमान जन्मोत्सव उत्तर भारत में चैत्र महीने की पूर्णिमा पर यानी आज मनाया जा रहा है। यहां ये एक दिन का पर्व होता है। वहीं दक्षिण भारत में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी यानी दीपावली से एक दिन पहले होता है। जो कि इस बार 11 नवंबर को रहेगा।ओडिशा में हनुमान जयंती वैशाख महीने के पहले दिन मनाई जाती है, जो इस बार 7 अप्रैल को है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 41 दिन का हनुमान जन्म उत्सव मनाया जाता है। जो इस बार 6 अप्रैल से शुरू होकर 14 मई तक चलेगा।5 शुभ योग में मनेगा पर्वइस बार हनुमान जयंती पर गजकेसरी, हंस, शंख, विमल और सत्कीर्ति नाम के पांच राजयोग बन रहे हैं। इस पर्व पर पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्रमा, हस्त नक्षत्र के स्वामी सूर्य और चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल का प्रभाव रहेगा। इन तीन ग्रहों के संयोग में हनुमान जी की पूजा करना शुभ फलदायी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button