परीक्षा देने सेंटर जा रहे इंटर छात्र की सड़क हादसे में मौत*

बिहार में जारी इंटरमीडिएट की परीक्षा के बीच मधेपुरा जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है. श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत (वार्ड नंबर 13) निवासी मोहम्मद अनवारुल के पुत्र मोहम्मद अरमान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. अरमान पुरैनी और उदाकिशुनगंज सीमा पर अवस्थित बौध नारायण कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जा रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.*हादसे से पसरा मातम*प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अरमान सड़क पार कर रहे थे तभी अनियंत्रित बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उन्हें बिहारीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.*शराबबंदी और पुलिसिया तंत्र पर उठे सवाल*इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है.स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों के बावजूद लोग नशे की हालत में वाहन चला रहे हैं.ग्रामीणों का कहना है कि बाइक सवार नशे में था, जिसकी लापरवाही ने एक होनहार छात्र की जान ले ली.अरमान के पिता दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और उन्हें अपने बेटे से काफी उम्मीदें थीं.ग्रामीणों की माँग है कि दोषी नशे में धुत बाइक चालक की पहचान कर उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और गरीब परिवार का सहारा छिन जाने के कारण सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाए.परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का हो केंद्रों के आसपास यातायात और सुरक्षा के कड़े इंतजाम की जरुरत है फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
