कमांडो टीम ने दो मोटरसाइकिल को किया बरामद

शहर में इन दिनों अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कमांडो हेड बिपिन एवं उनकी टीम लगातार वाहन चेकिंग अभियान कर रही है.ट्रिपल लोडिंग,बिना हेलमेट के वाहन चालकों से जुर्माना वसूला जा रहा है.वही बिना कागज के गाड़ी को जब्त किया जा रहा है.गुरुवार को कमांडो हेड बिपिन एवं उनकी टीम के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान शहर के कॉलेज चौक,एवं स्टेट बैंक के पास चलाया जा रहा था.इसी दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया.इसके बाद दोनों बाइक एवं उनके चालक सहित थाना में लाया गया.वही इस बाबत कमांडो हेड बिपिन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश अनुसार लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है वहीं गुरुवार को वाहन जांच के दौरान ग्वालपाड़ा प्रखंड के सरफराज की मोटरसाइकिल बरामद की गयी. एवं सदर थाना क्षेत्र के राहुल कुमार की मोटरसाइकिल बरामद की गयी है.वही दोनों वाहन का लॉक खराब होने की वजह से अदला- बदला कर वहां ले गए.वही जब वाहन चेकिंग अभियान की गयी तो दोनों वाहन को जब्त कर थाना लाया गया.इसके बाद दोनों वाहन चालकों को बुलाकर दोनों वाहन मालिकों मो सुपुर्द कर दिया गया. उन्होंने बताया कि अक्सर मोटरसाइकिल की लॉक खराब होने की वजह से गाड़ियां चोरी हो रही है.ऐसे में सतर्क रहकर अपना लॉक सही कराए.

प्रतिनिधि
मधेपुरा
फोटो