सिंहेश्वर देह व्यापार कांड: 8 नाबालिग लड़कियां समेत 14 गिरफ्तार! - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

सिंहेश्वर देह व्यापार कांड: 8 नाबालिग लड़कियां समेत 14 गिरफ्तार!

मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में फिर एक बार देह व्यापार का गोरखधंधा पुलिस की गिरफ्त में आया है। सूत्रों के अनुसार, सिंहेश्वर–बिरैली सड़क (रोड नंबर 18) के समीप आदर्श थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर संचालित देह व्यापार के धंधे के विरुद्ध पुलिस ने गुप्त ऑपरेशन के तहत छापेमारी कर देह व्यापार के आरोप में 14 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 11 युवतियों और 3 युवकों को आरोपी के रूप में रखा गया, जबकि पुलिस प्रशासन के अनुसार गिरफ्तार युवतियों में 8 नाबालिग थीं, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि थाना से कुछ ही मीटर की दूरी पर बिरली रोड के समीप एक बांस–बिट्टे में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराए जाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

छापेमारी दल में मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक मनोज मोहन, परिक्ष्मान डीएसपी नुरुल हक, सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, साइबर थाना अध्यक्ष अमरनाथ चौहान, महिला थाना अध्यक्ष नीतू कुमारी और अन्य जवान शामिल रहे।

पुलिस ने तलाशी के दौरान एक बाइक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की, जबकि अभी तक यह उजागर नहीं हो पाया है कि यह देह व्यापार का रैकेट किसके द्वारा चलाया जा रहा था। नाबालिग लड़कियों के चिकित्सा परीक्षण और उनकी रिहाई की कार्यवाहियों के बारे में एएसपी ने विस्तार से जानकारी नहीं दी, जिससे इलाके में चर्चाएं तेज हैं।

प्रशासन ने पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं, साथ ही आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ाकर अन्य अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button