#Madhepura देह व्यापार के आरोप में 11 लड़की और तीन लड़के पकड़ाए - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

#Madhepura देह व्यापार के आरोप में 11 लड़की और तीन लड़के पकड़ाए

मधेपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहेश्वर- बिरैली सड़क रोड नंबर 18 से देह व्यापार के आरोप में 11 लड़कियां और तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया है. जबकि एक बाइक पल्सर एनएस बीआर 43 एए 3103 को जप्त किया गया है. बताया गया कि पुलिस मुख्यालय पटना के द्वारा चलाए गए नया सवेरा कार्यक्रम के तहत व पुलिस अधीक्षक डॉ संदीप कुमार के निर्देश पर एनजीओ बिहार सेवा समिति न्याय केंद्र मधुबनी के सहयोग से, तीन डीएसपी और दर्जनों पुलिस बल के द्वारा उक्त छापामारी की गई. छापामारी में गए सभी पुलिस बल ग्राहक बन कर गए और फिर छापामारी शुरू कर दी. सभी युवतियों को जैसे पता चला कि छापामारी शुरू हो गई है सभी खेत की ओर भागने लगे. हालांकि भागने की सूचना के बाद महिला, पुरुष पुलिस बल सभी को खदेड़ कर पकड़ने लगे. छापामारी में लड़कियों को पकड़ने के बाद उक्त स्थल की छापामारी के बाद तलाशी में भारी मात्रा आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया. यह भी बताया कि उक्त कार्रवाई में एसटीएफ के द्वारा कार्रवाई करने की बात कही गई. वहीं दूसरी तरफ उक्त छापामारी में एएसपी परमेंद्र भारती, सदर डीएसपी मदन मोहन, प्रोबेशनर डीएसपी नूरुल, थानाध्यक विनोद कुमार, थानाध्यक्ष मधेपुरा विमलेंदु कुमार, महिला थानाध्यक्ष नीतू कुमारी, सार्जेंट विकास कुमार, कुंदन कुमार, एसआई स्नेहा कुमारी, अंकिता कुमारी, पीएसआई रौशनी कुमारी, पीएसआई रविशंकर कुमार, उदय कुमार,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button