सहरसा/बिहार: कुछ दिनों पहले सहरसा से एक लड़की लापता हो गई थी लेकिन मामला कुछ और ही है - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा/बिहार: कुछ दिनों पहले सहरसा से एक लड़की लापता हो गई थी लेकिन मामला कुछ और ही है

सहरसा/बिहार: कुछ दिनों पहले साईकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही एक बीए की छात्रा मंगलवार को रास्ते से ही लापता हो गयी छात्रा की साईकिल सड़क किनारे बरामद हुए थे लेकिन

पूरा मामला कुछ और ही………..

सहरसा एसपी लिपि सिंह ने किया मामले का कुलशा
दिनांक-14.03.2023 को सुबह करीब 07.00 बजे ग्राम रहुआ निवासी काल्पनिक नाम कोमल कुमारी उम्र 18 वर्ष 11 माह अपने घर से कोचिंग के लिये साईकिल से निकली थी, जो अपनी साईकिल हुआ चौक के पास गिराकर दरभंगा जाने वाली बस पकड़ कर सीधे दरभंगा बस स्टैण्ड गई और वहाँ पर अपने प्रेमी कुमार सानु उर्फ मुनमुन पिता शुभेन्द्र प्रसाद सिंह साकिन सिधिंया थाना सिघिंया, जिला समस्तीपुर के साथ जाकर दिनांक – 15.03.23 को पहले मंदिर में शादी की और उसके बाद फिर दरभंगा कोर्ट में जाकर शादी कर ली। इस संबंध में सहरसा सदर थाना काण्ड सं0-170/23 दर्ज किया गया है। इस काण्ड के तथाकथित अपहृता काल्पनिक नाम कोमल कुमारी करीब दो साल पूर्व से अपने प्रेमी कुमार सानु के साथ प्यार करती थी और अपनी मर्जी से शादी की है, जो अपने ससुराल जाना चाहती है। दिनांक- 17.03.23 को सुबह 07.10 में तथाकथित अपहृता काजल कुमारी को ग्राम सिघिंया थाना सिघिंया से बरामद किया गया है ।

गौरतलब है कि इस घटना को लेकर दिनांक- 14.03.23 को तथाकथित अपहृता के परिजन एवं ग्राम रहुआमणि निवासी के द्वारा बनगॉव सहरसा मुख्य मार्ग को पुरी तरह से जाम कर दिया गया और घंटों आवागमन को बाधित रखा गया, जिससे आमजन एवं यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में कड़ी मशकत के बाद काफी समझाने बुझाने पर आवागमन बहाल किया गया। कुल मिलाकर अनावश्यक रूप से मामला को तुल दिया गया, जबकि मामला प्रेम प्रसंग का था। रोड जाम करने संबंधी काण्ड दर्ज किया गया है, जो सहरसा सदर थाना काण्ड सं0-174/23 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button