ब्रेकिंग न्यूज़
पटना में LPG गैस की कोई कमी नहीं, पैनिक बुकिंग से बचें—DM

जिलाधिकारी पटना ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।
बुकिंग प्रक्रिया
बुकिंग मिस्ड कॉल, एसएमएस/आईवीआरएस, व्हाट्सएप और ओटीपी आधारित है। अगली बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित है। यह प्रणाली पूरी तरह क्रियाशील है
प्रशासनिक समीक्षा
DM ने गैस कंपनियों के एरिया-फील्ड ऑफिसर्स, अपर जिला दंडाधिकारी (आपूर्ति), विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। स्थिति पर प्रशासन की सतत नजर है।

निरीक्षण के निर्देश
सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को डीलर्स-वितरकों पर नियमित निरीक्षण व छापामारी का आदेश। ब्लैकमार्केटिंग व होर्डिंग पर सख्ती, दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज होगी। DM ने लोगों से पैनिक बुकिंग न करने की अपील की।




