दिनदहाड़े मुरलीगंज प्रखंड मे दीनापट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर अपराधियों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

- मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत दीनापट्टी सखुआ पंचायत शुक्रवार को दिन के 10:30 बजे दो बाइक पर सवार अपराधियों ने 5 गोली मारकर मुखिया की मौके पर की हत्या
- घटना की अनुसंधान के लिए पहुंचे जिले के पुलिस अधीक्षक पुलिस उपाधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी
- 10 लाख की रंगदारी नहीं देने पर कर दी गई दीनापट्टी सखुआ पंचायत दिलीप कुमार की हत्या
मधेपुरा/बिहार: मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत दीनापट्टी सखुआ पंचायत शुक्रवार को दिन के 10:30 बजे दो बाइक पर सवार अपराधियों ने 5 गोली मारकर मुखिया की मौके पर की हत्या कर दी गई मुरलीगंज प्रखंड में पिछले 2 महीने के भीतर यह तीसरी हत्या थी पहली हत्या डीलर के पुत्र को सोए में गोली मार दी गई दूसरी हत्या भलनी नहर के पास शाम के 7:00 बजे बाइक पर सवार अपराधियों ने दुकानदार को गोली मार दी
इस तरह प्रशासन की लूज कुंज व्यवस्था से आक्रोशित लोगों ने आज दिन के 2:00 बजे एन एच107 को बलुआहा पुल के पास दिन सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की अपराधियों के बढ़े हुए मनोबल से तंग आकर स्थानीय लोगों ने दीनापट्टी रेलवे हाल्ट के पास पटरी पर खड़े होकर रेल आवागमन को भी 2 घंटे के लिए अमरुद कर दिया हालांकि उस समय कोई ट्रेन नहीं थी
घंटो जाम के बाद एसपी राजेश कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने आक्रोशित जन समुदाय को कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी वही मुरलीगंज थानाध्यक्ष का तबादला कर दिया जाएगा
मौके पर मौजूद मुरलीगंज के सभी 17 पंचायत के जनप्रतिनिधियों की ओर से जानकारी देते हुए हरिपुर कला पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ने घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि मुरलीगंज प्रखंड में अब हम लोग मात्र 16 मुखिया बचे हैं और अगर प्रशासन पुलिस महकमे की लुंज पुंज व्यवस्था को तत्काल सुधीर नहीं करती है और मुरलीगंज थाने से तमाम पदाधिकारियों का तबादला नहीं करती है तो हम लोग अब उग्र आंदोलन करेंगे
इस मामले में रजनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार राजा ने बताया कि दिलीप कुमार एक मृदुभाषी मुखिया के रूप में जाने जाते थे जन-जन के हर कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे जब पुलिस प्रशासन को इन्होंने रंगदारी मांगने की पूर्व सूचना दी तो इस पर कार्रवाई की जानी थी और अगर कार्रवाई नहीं की गई है तो इसके लिए पुलिस प्रशासन दोषी है और ऐसे पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलना चाहिए
वही मामले में कोल्हायपट्टी मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि मुरलीगंज प्रखंड के हर गांव में ड्रग्स का कारोबार फल फूल रहा है और नौजवान नशे की खातिर कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं हर गांव गांव में चौक चौराहे पर स्मेक की गिरफ्त में युवा आ चुके हैं नशे की लत को पूरी करने के लिए यह लोग रंगदारी और कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं पुलिस प्रशासन की नाकामी के कारण मुरलीगंज प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र आज अपराधियों का गढ़ बन गया दिलीप कुमार की हत्या पर मनोज कुमार ने कहा कि अगर हत्यारे की गिरफ्तारी जल्द नहीं होगी तो हम सभी जनप्रतिनिधि उग्र आंदोलन करेंगे
जिला जदयू नेता रूपेश कुमार गुलशन ने हत्या की निंदा करते हुए कहा कि मुखिया की निर्मम हत्या वह भी रंगदारी के लिए पुलिस की बड़ी नाकामी भी है जब पुलिस प्रशासन को इस मामले की सूचना थी तो उन्हें अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए था और उनके द्वारा कार्रवाई न कर अपराधियों को खुली छूट दी गई हत्या में संलिप्त सभी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो यही हमारी प्रशासन से मांग है थाने की पुलिसिंग व्यवस्था को बदला जाए
एनएच 107 पर 2 घंटे के जाम को ग्रामीणों ने एसपी राजेश कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव के आश्वासन पर जाम समाप्त किया और मुखिया के लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
वही ग्रामीणों से मुखातिब होकर जिले के पुलिस कप्तान ने कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी एवं मुरलीगंज थाने के थानाध्यक्ष पर कार्रवाई भी की जाएगी
