तापमान बढ़ने के साथ -साथ दिन में बिजली की होती है कटौती आमलोग त्रस्त - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

तापमान बढ़ने के साथ -साथ दिन में बिजली की होती है कटौती आमलोग त्रस्त

भीषण गर्मी में बिजली विभाग की लापरवाही का आलम भुगत रहा शहरवासी

बिजली की कटौती अब प्रतिदिन देखा जा रहा है .वही अभी तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस है ऐसे में बिजली की कटौती की जा रही है.जिससे लोगो का जीना बेहाल हो गया है.फिलाल एक से दो घण्टे की बिजली कटौती की समस्या देखी जा रही है.वही प्रखंड में इससे ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं. गौरतलब है कि इस भीषण गर्मी से लोग बेहाल है.अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में भरी दुपहरी में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. उधर भीषण गर्मी में बिजली कटौती से घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है.सुबह से लेकर देर सांय तक बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है.ऐसे में आमजन के साथ-साथ शहर के छोटे छोटे उद्योग से जुड़े कारोबारी तक परेशान है.बिजली ऑफिस को कोई आमजन फोन कर बोलते है तो उधर से जल्दी कोई रिस्पॉन्स भी नहीं किया जाता है. इस उमस भरी गर्मी में परेशानी बढ़ गई है. लोगों को गर्मी में कहीं भी आराम नहीं मिल रहा है.इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है.बिजली कटौती का कोई समय ही निर्धारित नहीं है.विद्युत विभाग मनमाने तरीके से विद्युत कटौती कर रहा रहा है.एक तरफ उमस भरी गर्मी दूसरी ओर बेतहाशा विद्युत कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. बता दें कि भीषण गर्मी में लोड बढ़ते ही विद्युत विभाग की सभी तैयारी पर पानी फिर जाता हैं. हमेशा लोकल फाल्ट की वजह से लोगों का जीना दुर्लभ हो गया हैं .पिछले करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी के दौरान विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button