ब्रेकिंग न्यूज़
ऑटो पलटने से तीन जख्मी

उदाकिशुनगंज भटगामा एसएच 58 पर दुहभी सुहभी के पास शुक्रवार को ऑटो के पलटने से 3 लोग जख्मी हो गए। तीनों घायलों का पुरैनी पीएचसी से इलाज चल रहा है। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज से सवारी लोड कर कोरचक्का के रास्ते ऑटो जोतेली की ओर जा रही थी। जिस पर लगभग आधा दर्जन लोग सवार थे। इसी क्रम में ऑटो जब कोरचक्का से आगे दुहभी सुहभी मोड़ के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ऑटो सवार जोतेली निवासी मो. खुश्तन भलुआही निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला जहानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा ऑटो ड्राइवर को भी हल्की चोटें आई। घटना की सूचना के बाद पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को गाड़ी पर लोड कर पुरैनी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी इलाजरत हैं।
