शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने झल्लू बाबू सभागार में थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक की

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने झल्लू बाबू सभागार में एसडीपीओ उदाकिशुनगंज सतीश कुमार एवं जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक की.वही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण के साथ ही फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. एसपी ने थानावार कांडों की समीक्षा करते हुए कहा कि शराब बिक्री पर रोक लगाएं एवं शराबियों पर नजर रखें.पकड़े गये शराबियों से शराब बिक्री करने वालों का पता कर गिरफ्तार करें. एसपी ने थाने वार लंबित मामले, नोटिसों का तामिला आदि की समीक्षा की एसपी ने थानाध्यक्षों से कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाएं. लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं एवं फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करें.वही मौजूद सदर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार,अंचल निरीक्षक प्रशान्त कुमार,उदाकिशुनगंज अंचल निरीक्षक सुरेश प्रसाद सिंह सिंहेश्वर थाना प्रभारी अरुण कुमार, शंकरपुर थाना प्रभारी सियावर मंडल, भर्राही ओपी थाना प्रभारी उमेश कुमार एवं अन्य थानाध्यक्ष पुलिस कर्मी मौजूद थे.

