लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार।

ग्वालपाड़ा। 19 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। हालांकि इस दौरान दूसरा तस्कर बाइक पर सवार होकर
भागने में सफल हो गया। पुलिस गिरफ्त में आया कारोबारी दीपक रजक उदा किशुनगंज थाना क्षेत्र के करौती वार्ड 12 का रहने वाला है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते रविवार को दोपहर में एसआई मणिकांत झा पुलिस बलों के साथ दिवा गश्त पर निकले थे। खोखसी गांव से पश्चिम नहर पुल के समीप विपरीत दिशा से काले रंग के बिना नंबर के पैशन प्रो बाइक पर नजर पड़ी। बाइक पर दो लोग सवार थे। बाइक के सीट पर जूट का बोरा थामे हुए थे। पुलिस को देखते ही बाइक चालक बाइक को मोड़ कर रामगंज गांव की तरफ भाग निकला। इसी क्रम में बाइक पर सवार एक युवक बोरा सहित हत्थे चढ़ गया। बोरे की तलाशी लेने पर उससे पॉलिथीन की 38 थैलियों में बंद तकरीबन 19 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ।
