मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च: - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च:

अतिसंवेदन सील स्थलों पर ड्रोन से निगरानी, कड़ी सुरक्षा का निर्देश,डीएम

मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस ने किया फ्लैग मार्च:

जुलूस में हुड़दंग करने वाले पर रहेगी पुलिस की नजर: पुलिस अधीक्षक

अतिसंवेदन सील स्थलों पर ड्रोन से निगरानी, कड़ी सुरक्षा का निर्देश,डीएम

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सोमवार को जगह जगह फ्लैग मार्च निकाला गया. बिहारीगंज बाजार से शुरू हुए फ्लैग मार्च में डीएम श्याम बिहारी मीणा ,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ,सदर एसडीओ नीरज कुमार व डीएसपी अजय नारायण यादव कुमार व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व सीओ योगेंद्र दास एव पुलिस बलो शामिल रहे.जो फ्लैग मार्च समाहरणालय से थाना परिसर जाकर समाप्त हुआ.डीएम श्याम बिहारी मीणा ने बताया कि इस दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि जुलूस में हुड़दंग ना करें और जुलूस के दौरान डीजे ना बजाये इसके अलावे किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वही एसपी राजेश कुमर ने बताया कि अफवाह फैलाने वाले पर ध्यान न देने की अपील की साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी जुलूस के दौरान हुड़दंग किया तो उसको बख्शा उन्होंने ने कहा कि परम्परागत तरीके से निकलने वाले जुलूस कल निकाला जाएगा.उन्होंने सभी से अपील की पर्व शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की। कहा कि यदि किसी ने हुड़दग सख्त कार्रवाई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button