मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा छापामारी कर एवं ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गिद्धा वार्ड नं 02 में छापामारी कर 1.500 लीटर अवैध चुलाई शराब जप्त कर एवं 475 kg जावा पास घटना स्थल पर विनष्ट करते हुए सनोज कुमार को गिरफ्तार कर तथा शंकरपुर मोराबारी वार्ड नं 05 में छापामारी कर 3.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर विनोद कुमार को गिरफ्तार कर कर क्रमशः अवर निरीक्षक मद्यनिषेध हैदर अली तथा अवर निरीक्षक मद्यनिषेध नितिश कुमार द्वारा अभियोग दर्ज किया गया। साथ ही इकराहा चौक वार्ड नं 03 में ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर शराब पीने के जुर्म में रंजीत कुमार, मौजमा चौक से ललटू शर्मा एवं सिकेन्द्र कुमार, लालपुर चौक से दयानन्द ऋषिदेव एवं राज कुमार, सिंहेश्वर से जय किशुन यादव, कल्लू धरकर एवं सुरेश बनजारा, कॉलेज चौक मधेपुरा से मुकेश चंद्रा एवं कैलाश स्वर्णकार को गिरफ्तार किया गया l
