मद्यनिषेध मधेपुरा छापामारी में 21.000,12.400,08.400 शराब बरामद

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास वार्ड नं 03 में छापामारी कर 21.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर ललिता देवी को गिरफ्तार कर, बिहारीगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नं 01 के उत्तर वार्ड नं 03 में छापामारी कर 12.400 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर तथा सदर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार से संजीव कुमार को 08.400 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर क्रमशः सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध संतोष कुमार एवं निरीक्षक मद्यनिषेध संजय कुमार प्रियदर्शी तथा सहायक अवर निरीक्षक जवाहर कुमार के द्वारा अभियोग दर्ज किया गया। साथ ही कुस्थन (बिहारीगंज) में ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर शराब पीने के जुर्म में जटा शंकर यादव, मन मोहन सिंह उर्फ मोहन सिंह, अंकित आर्या सिंह एवं नीरज कुमार, राजगंज बिहारीगंज से शम्भू कुमार मंडल , भर्राही बाजार से मंटू दास एवं मधेपुरा पुरानी बाजार से राजेश स्वर्णकार को गिरफ्तार किया गया l

