बिहार घूमने आए हिमाचल प्रदेश के युवक की मौत बिहारीगंज के मो. शहजाद के घर रूके थे महेंद्र: - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार घूमने आए हिमाचल प्रदेश के युवक की मौत बिहारीगंज के मो. शहजाद के घर रूके थे महेंद्र:

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली से बिहार घूमने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिहारीगंज थाना अंतर्गत बभनगामा के मोहम्मद शहजाद के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली के महेंद्र सिंह बिहार घूमने आए थे। यहां वह अपने दोस्त बिहारीगंज थाना अंतर्गत बभनगामा वार्ड नंबर 11 निवासी मो. शहजाद के यहां ही रुके थे।

अचानक से उन्हें पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक के द्वारा महेंद्र सिंह की चिकित्सा की जा रही थी कि इसी दौरान महेंद्र सिंह की मौत हो गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना की पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को उसके दोस्त मो. शहजाद को सौंप दिया गया।

वही इस मामले में बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सिंहेश्वर थाना द्वारा घटना की सूचना मिली है, मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की आंखें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button