पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्त्ता ध्यानी यादव ने नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को माँग पत्र - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्त्ता ध्यानी यादव ने नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को माँग पत्र

मधेपुरा:- पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्त्ता ध्यानी यादव ने नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को माँग पत्र सौंपते हुए कहा कि नगर परिषद्, मधेपुरा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं- 14 में जयपालपट्टी चौक से पूरब दिनेश यादव के घर तक वर्षों पूर्व बने नाला कई जगहों पर ध्वस्त होकर टूट गया है, जिस कारण नाले में कीचड़युक्त जल-जमाव हो गया है एवं नाला जाम हो गया है | काफी दिनों से नाले की संपूर्ण सफाई न होने के कारण उक्त नाले से काफी दुर्गंध फ़ैल रहा है | कई महीनों से कीचड़युक्त गंदगी जमा रहने के कारण कई सारे कीटाणुओं, मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिस कारण डेंगू, मलेरिया व हैजा जैसी बीमारियों का फैलना आम हो गया हैं | अगर समय रहते उक्त नाले की अविलम्ब साफ़-सफाई कर कीटनाशक दवाई का छिड़काव नही किया गया तो आने वाले दिनों में उक्त गंदगी से कई सारी जानलेवा बीमारियों (जैसे- हैजा, मलेरिया, डेंगू) होने के आसार बढ़ जायेंगे|
वहीँ जयपालपट्टी चौक से पूरब दिनेश यादव के घर तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी हैं | लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं | ज्ञात हो कि 20-25 वर्ष पूर्व बनी ये सड़क जो 2008 की प्रलयंकारी बाढ़ को झेल झुकी है, काफी दयनीय स्तिथि में हैं |
पूर्व पार्षद श्री यादव ने कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी से आग्रह किया कि जाँचोंपरांत उक्त नाले की जल्द से जल्द साफ-सफाई करवाने एवं सड़क निर्माण कार्य की दिशा में सार्थक पहल करें | ताकि आमजनों को कीचड़युक्त जलजमाव वाले नाले कि दुर्गंध से व जर्जर सड़क से निजात मिल सके.

Madhepura/ अमन श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button