पीएचडी Ph.D की एडमिशन टेस्ट डेट जारी 25 मार्च को होगा परीक्षा - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

पीएचडी Ph.D की एडमिशन टेस्ट डेट जारी 25 मार्च को होगा परीक्षा

मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पीएचडी ph.डे एडमिशन टेस्ट-2021 के आयोजन की तिथि घोषित कर दी गई है। इसका आयोजन 24 मार्च को होगा।

जानकारी………

इसे लेकर परीक्षा विभाग ने कार्यक्रम और परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दिया गया है । पैट-21 की परीक्षा पहले 5 फरवरी को होने वाली थी, लेकिन बीएनएमयू के तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरपी राजेश के आकस्मिक निधन होने के बाद पैट-21 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया था। अब एक माह बाद फिर से विश्वविद्यालय ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट की अधिसूचना जारी कर दिया गया है ।

बीएनएमयू में पैट-21 के लिए 18 विषयों के 350 सीटें निर्धारित हैं। इसके लिए सभी विषय को 2810 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इस बार भूगोल विषय में कोई रिक्ति नहीं है। पैट-21 में पहली बार शिक्षाशास्त्र विषय को जोड़ा गया। सबसे अधिक 447 आवेदन इतिहास विषय में आया है। हिंदी में 360, राजनीति विज्ञान में 243, शिक्षाशास्त्र में 201, जंतुविज्ञान में 186 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button