दोहरे शतक की ओर खाद्य तेल की कीमत, दलहन में भी उछाल - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

दोहरे शतक की ओर खाद्य तेल की कीमत, दलहन में भी उछाल

आम आदमी की जेब पार, हरी सब्जी थाली से गायब:

सखी सैंया तो खूब ही कमात है महंगाई डायन खाए जाए फिल्म पीपली लाइव का यह गीत इन दिनों आम जनता पर लागू हो रहा है. कमाई करने वाले से लेकर मजदूर गरीब तक महंगाई की मार बेहाल हो रहा है. बाजार में इन दिनों पेट्रोल, डीजल से लेकर खाद सामग्री सहित सभी प्रकार के सामानों के दामों में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है. आलम यह है कि हरी सब्जियों भी लोगों के थाली से गायब हो गया है. बेकाबू महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है.दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है. कई कंपनी के खाद्य की कीमत दोहरे-दोहरे शतक की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में आम जनता को महंगाई की मार ने कमर तोड़ दी है. वर्तमान में महात्मा तेल की कीमत 195 रुपए प्रति लीटर है. वही इंजन ब्रांड की तेल की कीमत 194 से 195 रुपए प्रति लीटर हो गया है .वहीं धारा ,फॉर्चून तेल की कीमत 150 से 190 रुपए प्रति लीटर हो गया है. रिफाइन तेल की कीमत भी कुछ इसी प्रकार है 90 से 95 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला रिफाइन तेल वर्तमान में 160 से 165 बिक रहा है.

दहलन में तेजी से उछाल:

इसके अलावा दहलन के मूल्य में भी काफी उछाल हुआ है. किराना मंडी सूत्रों की मानें तो 88 से 90 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाला अरहर दाल 105, मसूर दाल 95 रुपये, मूंग दाल 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. 60 से 62 रुपये प्रति किलो का चना दाल 75 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है .वहीं 50 से 55 रुपये का चना 65 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. इसके अलावा साबुन सर्फ से लेकर अन्य प्रसाधनों में भी 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

दोगुनी हो गई है सोयाबीन की कीमत:

सबसे अधिक सोयाबीन की कीमतों में उछाल आया है 70 रुपये प्रति किलो वाला बिकने वाला सोयाबीन वर्तमान में 140 प्रति किलो बिक रहा है .वहीं हल्दी 120 से 190 रुपये प्रति किलो, धनिया 100 से 110 रुपये प्रति किलो, ड्राई फ्रूट में काजू 900 से 1000 प्रति किलो, कठिया बदाम 555 से 1000 रुपये प्रति किलो, गुल्ली 110 से 130 रुपये प्रति किलो ,काबुली चना 100 से 120 रुपये प्रति किलो ,जबकि मटर 60 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. इसके अलावा चीनी 39 से 40 प्रति किलो से बढ़कर 42 से 44 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. वही 60 प्रति किलो बिक रही है भिंडी, सब्जी की बात करें तो एक सप्ताह पूर्व 60 से 80 प्रति किलो फूल गौभी अब 100 से 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. लौकी प्रति 35 से 40 रुपये प्रति पीस बिक रहा है. ऐसे में महंगाई जहां आम आदमी की जेब पर असर डाल रहा है. वहीं आम लोगों की थाली से हरी सब्जी भी गायब हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button