दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, कई सेकंड तक डोली धरती, तीव्रता 4, लेकिन दहशत में आए लोग - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, कई सेकंड तक डोली धरती, तीव्रता 4, लेकिन दहशत में आए लोग

Delhi/Update:- दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह-सुबह जोरदार भूकंप आया. यह भूकंप इतना तेज था कि बेड से लेकर खिड़की तक सब हिलने लगे. बहुत सालों बाद दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह इतना तेज भूकंप महसूस किया गया. कई सेकेंड तक भूकंप की वजह से धरती हिली. गहरी नींद में सोए लोग भी डर कर घरों से बाहर भागने लगे.

अब तक इस भूकंप में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है.

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए. दिल्ली-एनसीआर में यह भूकंप करीब 5 बजकर 30 मिनट पर आया. कई सकेंड तक धरती हिलती रही. लोग डर गए. सहम कर बाहर भागने लगे. बेड पर भी लोगों ने महसूस किया. घर की चीजें हिलने लगीं.

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा, ‘दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील करते हैं. अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button