Winter:आज से देखी जा रही है ठंड में बढ़ोतरी।

दिसंबर का दूसरा सप्ताह बीतने को है लेकिन ठंड अपने रंग में नहीं है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के चलते ठंड बढ़ने में अभी दो-तीन दिन और लग जाएंगे।
पिछले सप्ताह जैसे ही पछुआ का प्रवाह शुरू तो जिले में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई, उसी बीच बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय हुआ। इसके प्रभाव से दो दिन तक कोसी और सीमांचल के जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहे और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो गई।
मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताया कि इस बार भी मानसून के देर तक टिकने से ठंड के आगमन में एक से सवा महीने की देरी हुई। हालांकि उन्होंने कहा कि अब स्थितियां अनुकूल बन रही हैं और अगले दो-तीन दिनों में पछुआ हवाओं का प्रभाव फिर से बनता दिखेगा, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से कमी आएगी।
बताया कि 15 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड में थोड़ी वृद्धि की संभावना है। औसत न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के साथ ठंड में वृद्धि होगी। साथी को हादसे का प्रकोप भी जिले में बढ़ेगा।
