Madhepura:सड़क सहित नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि समाजसेवी रविना कुमारी के द्वारा विधिवत भूमि पूजन, नारियल फोड़ कर एवम फीता काटकर किया गया।

मधेपुरा से अमन की खास रिपोर्ट
.नगर परिषद मधेपुरा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं-14 मैं रविना कुमारी के द्वारा नाला का शुभारंभ
नगर परिषद मधेपुरा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं-14 में आरक्षी अधीक्षक आवास से दक्षिण दिनेश यादव के घर से पूरब अनीश भारती के घर तक नगर परिषद योजनान्तर्गत 14 लाख 14 हजार 800 सौ रुपये की लागत से फ़ेवर ब्लॉक ईट से सड़क सहित नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि समाजसेवी रविना कुमारी के द्वारा विधिवत भूमि पूजन, नारियल फोड़ कर एवम फीता काटकर किया गया।
मौके पर पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने कहा कि मुहल्ले वासियों के अनुरोध पर इस जगह फेवर ब्लॉक ईट से सड़क सहित नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मौके पर वार्ड वासियों ने कहा कि उक्त जगह कीचड़ युक्त जल जमाव रहने से आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, यहां रोड एवम नाला बन जाने से हम सभी मे व्याप्त हर्ष का माहौल है। वार्ड वासियों ने पूर्व पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता धयानी यादव को साधुवाद दिया।
इस मौके पर सुजय कुमार जेई नगर परिषद मधेपुरा, संवेदक निरंजन कुमार बुलबुल, मुकेश कुमार संवेदक, अशोक ठाकुर पूर्व बैंक अधिकारी, अनिशा भारती, धर्मनाथ ठाकुर, अमित कुमार शिक्षक, संजय राय, बिजेन्द्र यादव, चंचल कुमार, दीपक कुमार, मालती देवी, दिवाकर कुमार सहित अन्य मुहल्लेवासी मौजूद थे।
