Madhepura:मधेपुरा में पति ने की पत्नी की हत्या: - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:मधेपुरा में पति ने की पत्नी की हत्या:

मधेपुरा के एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया। घटना के बाद से हत्यारा पति फरार है। मामला जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सारौनी कला पंचायत के फकीराना टोला गांव का है।स्थानीय लोगों ने बताया जाता है कि सनकी पति हितेश कुमार मंडल सरौनी कला पंचायत के वार्ड-1 का निवासी है। मृतका की पहचान 35 वर्षीया आशा देवी के रूप में की गई। घटना के बाबत पंचायत की मुखिया पूनम कुमारी के मुखिया प्रतिनिधि पति मुकेश कुमार मुन्ना ने बताया कि सनकी युवक हितेश, कभी ठीक रहता था तो कभी पागल की तरह हरकत करने लगता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button