Madhepura:गोली लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:गोली लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत

मधेपुरा/बिहार: मुरलीगंज प्रखंड के तमौड परसा वार्ड नंबर आठ के निवासी अभिनंदन यादव की 25 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार की गोली लगने से हुई मौत

जानकारी देते हुए मृतक के भाई संदीप ने बताया कि उनका भाई कुमारखंड में उनके साथ ही निजी पैथोलॉजी में अपने मौसेरे भाई मिंटु के साथ काम करता था. वही मंगलवार को देर रात अपने भाई संदीप यादव के साथ मोटरसाइकिल से क्लिनिक बंद कर अपने घर आ रहे थे. वही पहले से परसा में ही घात लगाए हुए अपराधी ने उन्हें गोली मार दी. वही मृतक के भाई संदीप ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मौसेरे भाई पवन यादव के पुत्र मिंटू यादव ने उनके भाई को गोली मार दी . जिसके बाद राहगीरों की मदद से अपने भाई को वह प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाएं जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव मौके पर पहुंचे वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस अपराधियों की छानबीन कर रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वही शव की पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौप दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button