Madhepura:आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव के अवसर पर सदर अस्पताल के डीएस डॉ संतोष कुमार के नेतृत्व में तिरंगा मार्च निकाला गया.
आन तिरंगा है, हमारी शान तिरंगा है :अस्पताल प्रबंधक
अस्पताल द्वारा तिरंगा के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी. इसका नेतृत्व सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता कर रहे थे. यह प्रभात फेरी सदर अस्पताल से निकलकर शहर में भ्रमण किया.सभी स्वास्थ्यकर्मियों के हाथों में तिरंगा था.प्रभात फेरी निकाल लोगों को अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाने के लिए जागरूक किया गया.वही अस्पताल प्रबंधक नवनीत चंद्रा ने आन तिरंगा है, हमारी शान तिरंगा है की नारा लगाते हुए फ्लैग मार्च किया.वही डीपीएम प्रिंस कुमार ने बताया कि लोगों को पता चले कि जिस खुली हवा में वो सांस ले रहे हैं, उसके लिए अमर बलिदानियों ने क्या-कुछ नहीं किया. लोगों को 13 से 15 अगस्त तक ध्वजारोहण करने की प्रेरणा देने के लिए रोजाना प्रयास हो रहे हैं.वही डीएस संतोष कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व की जानकारी दी और नागरिकों से हर-घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की.वही मौके पर मौजूद सदर अस्पताल प्रबंधक कुमार नवनीत चंद्रा ,डॉ यश शर्मा,मो नौशाद अली,प्रमोद कुमार,प्रभात कुमार,गौतम ,दीपक,कुमारी दिप्ती चंद्रा, नूतन कुमारी,दयामणि, विमल कुमारी, अमीषा भारती,उषा,किरण,एवं अन्य उपस्थित थे.

