Madhepural: एसएच-58 पर योगीराज के समीप घटी दुर्घटना स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepural: एसएच-58 पर योगीराज के समीप घटी दुर्घटना स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल

Madhepura/Bihar: उदाकिशुनगंज-भटगामा एसएच-58 पर योगीराज के समीप मंगलवार शाम करीब 5 बजे अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान कुरसंडी पंचायत अंतर्गत बथनाहा निवासी सीतावी ऋषिदेव के पुत्र राजेश ऋषिदेव और मिश्री ऋषिदेव के पुत्र रूपेश ऋषिदेव के रूप में की गई

परिजनों ने बताया……………

परिजनों ने बताया कि राजेश ऋषिदेव अपने साली को लाने के लिए पुरैनी डुमरेल चौक जा रहे थे। इसी क्रम में योगीराज गांव के समीप चौसा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने धक्का मार दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद………….

दुर्घटना के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने उसे देखकर शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने परिजनों को हादसे की जानकारी देने के साथ ही दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी पहुंचाया। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहीं घटना को लेकर पुरैनी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से बाइक को जब्त की गई है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button