Madhepura: मधेपुरा में नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने दे जानकारी - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: मधेपुरा में नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने दे जानकारी

मधेपुरा/बिहार प्रेसवार्ता कर मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि दिनांक- 06.05.2023 को सिंहेश्वर थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया था। इस संदर्भ महिला थाना कांड सं0-12/23 दिनांक 06.05.2023 धारा-376/504/506/34 भा0द0वि० एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया था। इस घटना को मधेपुरा पुलिस के द्वारा काफी गंभीरता से लिया गया। इस घटना में शामिल 01 आरोपी को पूर्व में गिरफतार कर जेल भेजा जा चुका है। इस घटना के मुख्य आरोपी लगातार फिरार चल रहे थे। जिसे नगर थानाध्यक्ष एवं महिला थानाध्यक्ष के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफतार कर लिया गया है। गिरफतार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई चल रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सोनू कुमार यादव उर्फ दिलखुश उर्फ छोटू पिता-पप्पू यादव सा0- चंदनपुर वार्ड

नं0-12 थाना-सौरबाजार जिला-सहरसा

छापामारी टीम में शामिल पुलिस कर्मी

  1. पु०अ०नि० अखिलेश कुमार (मधेपुरा थानाध्यक्ष)
  2. पु०अ०नि० दीपमाला कुमारी (महिला थानाध्यक्ष)
  3. स०अ०नि० अनिल कुमार भारती
  4. सशस्त्र बल कमाण्डों टीम मधेपुरा थाना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button