Madhepura: मधेपुरा पुलिस के द्वारा लाखों रुपए की मांग करने वाले अपराधियों को धर दबोचा गया - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: मधेपुरा पुलिस के द्वारा लाखों रुपए की मांग करने वाले अपराधियों को धर दबोचा गया

मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। बताया कि दिनांक – 21.04.2023 को ग्राम पंचायत गढ़िया (बालम) के वर्तमान मुखिया से लाख रूपये की मांग अपराधकर्मियों के द्वारा की गई थी। जिसमें मोबाईल 02 नं0-7549809120 का प्रयोग रंगदारी मांग करने में किया गया था। इस घटना की जानकारी पुलिस को भी गुप्त रूप से मिली थी। अपराधकर्मियों के द्वारा मुखिया को मधेपुरा शहर के कर्पूरी चौक पर 02 लाख रूपया के साथ आने को कहा गया था। लेकिन वहाँ पर पुलिस की गति विधि को देकखर अपराधकर्मियों के द्वारा दूसरे स्थान पर रूपया लेकर आने को कहा गया था। दूसरा स्थल सुखासन रोड अवस्थित आर०पी०एम० कॉलेज के पास बताया गया था। जहाँ पुलिस भी सिविल ड्रेस में मौजूद थी। पुलिस की उपस्थिति की जानकारी सम्भवतः अपराधियों को हो जाने के कारण अपराधी वहाँ से बचकर भाग निकले। तत्पश्चात् भी अपराकर्मियों के द्वारा मुखिया को लगातार धमकी दी जा रही थी एवं रंगदारी की मांग की जा रही थी। इस संदर्भ में मधेपुरा थाना कांड सं0-408 / 23 दिनांक – 26.04.2023 धारा-506/ 1386 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध दर्ज किया गया था।

इस घटना में अपराधकर्मियों के द्वारा जिस मोबाईल सीम का प्रयोग घटना में किया गया था, उसे भी तोड़कर भिरखी नदी में फेंक दिया गया था। इस प्रकार इस घटना का उद्भेदन पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था ।

इस घटना की गंभीरता को देखकर पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधेपुरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जिसमें थानाध्यक्ष, मधेपुरा पु०अ०नि० अखिलेश कुमार, मठाही पुलिस शिविर प्रभारी पु०अ०नि० शिशुपाल रविदास, पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, पु०अ०नि० देवेन्द्र ठाकुर, तकनीकी सेल के सदस्य एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया था। इस टीम के द्वारा तकनीकी विश्लेषण तथा वैज्ञानिक युक्तियों के आधार पर घटना का पूर्ण रूप से उद्भेदन कर लिया गया है तथा इस घटना में शामिल कुल 05 अपराधकर्मियों में से कुल – 04 अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल को भी बरामद कर लिया गया है। इस घटना में शामिल शेष अभियुक्त की गिरफतारी हेतु छापामारी की जा रही है तथा इनका अपराधिक इतिहास भी ज्ञात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button