Madhepura: मधेपुरा के सिंहेश्वर में अपराधियों ने दो जगहों से लूटे 40 हजार रुपए
मधेपुरा/बिहार: सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में दो जगहों पर लूटपाट कर अपराधियों ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पहली घटना सिंहेश्वर-पिपरा पथ पर पेट्रोल पंप के समीप की है, यहां अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बुढ़ावे से लौट रहे टेंपो चालक से 5500 रुपए लूट लिए। एजेंसी स्टाफ गौरव राज व टेंपो चालक फकरुद्दीन ने बताया लौटने के दौरान पेट्रोल पंप के नजदीक केला बगान के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हथियार दिखाकर रोकने को कहा और नगद राशि लूट कर फरार हो गए। जबकि, दूसरी घटना थाना क्षेत्र के कमरगामा पंचायत के सिरसिया स्थित वार्ड नंबर 6 स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप की है। यहां अपराधियों ने हथियार दिखाकर 35 हजार नगदी समेत दो मोबाइल लूट लिए। घटना ऑटो चालक मो. जवार व फ्रूटी ठंडा के वितरक बबलू दास के साथ घटी। प्रभारी थानाध्यक्ष रामेश्वर साफी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
