Madhepura: बीएनएमयू में 15 फरवरी से होगी पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: बीएनएमयू में 15 फरवरी से होगी पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा

बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2021 की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. गजेंद्र कुमार ने बताया कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2021-23 की परीक्षा 15 से 28 फरवरी तक होगी।

परीक्षा को लेकर सभी विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है।

A ग्रुप ए में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जंतुविज्ञान और संगीत,
B.ग्रुप बी में भूगर्भशास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और गणित,
C. ग्रुप सी में इतिहास और राजनीति विज्ञान तथा
D.ग्रुप डी में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, संस्कृत, मैथिली और कॉमर्स विषय को रखा गया है।

परीक्षा केंद्र बीएनएमयू के नॉर्थ कैंपस स्थित परीक्षा हॉल को बनाया गया है। यहां टीपी कॉलेज मधेपुरा, एमएलटी कॉलेज सहरसा, पीजी सेंटर सहरसा, बीएनएमयू के पीजी विभाग व बीएसएस कॉलेज सुपौल के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMP2VxwswsLHeAw?ceid=IN:en&oc=3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button