Madhepura:-जमीनी विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट एक युवक जख्मी वही एक महिला की हुई मौत - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:-जमीनी विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट एक युवक जख्मी वही एक महिला की हुई मौत

मामला मधेपुरा के सिंघेश्वर में जमीनी विवाद को लेकर के दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट मारपीट गंभीर थी कि जिसमें एक महिला की भी मौत हो गयी.वही इस मामला सिंघेश्वर के चंपानगर गीता वार्ड नंबर एक का है इसमें दो पक्षों में झड़प होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और एक की मौत हो गयी. वही
मृतक की पहचान सिकंदर राव की पत्नी शांति देवी जो चंपानगर गिद्धा सिंघेश्वर की रहने वाली थी .वही जख्मी युवक शिवकुमार सिकंदर राव का पुत्र बताया जा रहा है मृतिका के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही महावीर सरदार संदीप सरदार एवं उनसे उनकी जमीनी विवाद चल रही थी बहुत पहले से यह जमीनी विवाद चलता रहा जिसमें आज फिर जमीन को लेकर के उन्हें में कहासुनी हो गई .जिसमें कहासुनी इतनी गहरी हुई की मारपीट तक बात आ गई परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि दूसरे पक्षों के लोगों ने लाठी डंडा इत्यादि से उन पर जमकर हमला किया उसके बाद ग्रामीण वहां पर खट्टा हुए और नजदीक की सिंघेश्वर थाना को उसकी सूचना दी थाना से दलबल वहां पहुंची और घायलों को नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शांति देवी की मौत हो गई और शिव कुमार गंभीर रूप से घायल है मौके पर पहुंची सिंघेश्वर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर के मधेपुरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button