ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura: जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े 8 मामलों का निष्पादन

भूमि विवाद के मामले के निष्पादन को लेकर घैलाढ़ थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए आवेदन को सीओ चंदन कुमार घैलाढ़ थाना व परमानंदपुर ओपी एएसआई प्रह्लाद कुमार सिंह विजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से निष्पादन किया। सीओ ने बताया कि 4 फरियादियों का जमीन विवाद का आवेदन मिला। जिसकी बारीकी से जांच कर नोटिस दिया गया।
